“Java Operators” वो स्पेशल सिम्बल्स या characters होते हैं जो की हमारे कोड में अलग-अलग operations परफॉर्म करने में मदद करते हैं. इन ऑपरेटर्स का उसे वैल्यूज को manipulate करने और expressions को evaluate करने के लिए होता हैं। चलिए, जावा के इम्पोर्टेन्ट operators को डिटेल में समझते हैं:
Arithmetic Java Operators (Aritmetik Operators):
Java में “Arithmetic Operators” वो स्पेशल characters होते हैं जो numbers के साथ अलग-अलग mathematiical operations perform करने में मदद करते हैं। चलिए, इन operators को डिटेल में समझते हैं :
Addition Operator in Java (+):
इस operator का use दो numbers को जोड़ने के लिए होता है।
जैसे की int x = 5 + 3; में, x की value 8 हो जाएगी।
Subtraction Operator in Java (-):
इस operator का use दो numbers को घटाने के लिए होता है।
जैसे की int y = 10 – 4; में, y की value 6 हो जाएगी।
Multiplication Operator in Java (*):
इस operator का use दो numbers को multiply (गुढ़ा) करने के लिए होता है।
जैसे की int z = 3 * 7; में, z की value 21 हो जाएगी।
Division Operator in Java (/):
इस operator का use दो numbers को डिवाइड करने के लिए होता है।
जैसे की double result = 15.0 / 2; में, result की value 7.5 हो जाएगी।
Modulus Operator in Java (%):
इस operator का use एक नंबर को दूसरे से डिवाइड करके बचे हुए remainder को निकलने के लिए होता है।
जैसे की int remainder = 10 % 3; में, remainder की value 1 होगी क्यूंकि 10 को 3 से डिवाइड करके 1 बचेगा।
Assignment Java Operators (Assignment Operators):
Java में “Assignment Operators” वो स्पेशल symbols होते हैं जो variables को values से एसोसिएट करने में मदद करते हैं। आप इन operators से वेरिएबल में value assign कर सकते हैं। चलिए, इन operators को डिटेल में समझते हैं :
Assignment Operator in Java (=):
Assignment operator का use वेरिएबल में value assign करने के लिए होता है।
जैसे की int x = 10; में, x वेरिएबल को 10 value assign की गयी है।
Addition Assignment Operator in Java (+=):
इस operator का use वेरिएबल में एक वैल्यू add करके assign करने के लिए होता है।
जैसे की int y = 5; y += 3; में, y ki existing value 5 में 3 add करके 8 हो जाएगी।
Subtraction Assignment Operator in Java (-=):
इस operator का use वेरिएबल से एक value subtract करके assign करने के लिए होता है।
जैसे की int z = 10; z -= 4; में, z की existing value 10 से 4 subtract करके 6 हो जाएगी।
Multiplication Assignment Operator in Java (*=):
इस operator का use वेरिएबल की value को एक value से multiply करके assign करने के लिए होता है।
जैसे की int p = 3; p *= 7; में, p की existing value 3 को 7 से multiply करके 21 हो जाएगी।
Division Assignment Operator in Java (/=):
इस operator का use वेरिएबल की value को एक वैल्यू से Divide करके assign करने के लिए होता है।
जैसे की double q = 15.0; q /= 2; में, q की existing value 15.0 को 2 से divide करके 7.5 हो जाएगी।
Modulus Assignment Operator in Java (%=):
इस operator का use वेरिएबल की value को एक वैल्यू से divide करके बचे हुए remainder को assign करने के लिए होता है।
जैसे की int r = 10; r %= 3; में, r की existing value 10 ko 3 से divide करके बचे हुए remainder 1 हो जायेगा।
Comparison Java Operators (Tulna Operators):
जावा में “Comparison Operators” वो special symbols होते हैं जो values के बीच में comparison करने में मदद करते हैं, इन operators का use किया जाता है
Values के equal, unequal, greater than ya lesser than होने का पता लगाने के लिए, आइये, इन operators को डिटेल में समझते हैं:
Equal to (==):
इस operator का use दो values के equal होने को चेक करने में होता है। अगर दोनों values equal हैं, तो ये operator true return करता है।
जैसे की int x = 5; boolean result = (x == 5); में, result true होगा क्यूंकि x की value 5 है।
Not Equal to (!=):
इस operator का use दो values के unequal होने को चेक करने में होता है। अगर दोनों values unequal हैं, तो ये operator true return करता है।
जैसे की int y = 8; boolean result = (y != 5); में, result true होगा क्यूंकि y की value 8 है और 8 unequal है 5 से।
Greater than (>):
इस operator का use एक value को दूसरी value से compare करने में होता है। अगर पहली value दूसरी value से बड़ी है, तो ये operator true return करता है।
जैसे की int a = 10; boolean result = (a > 7); में, result true होगा क्यूंकि a की value 10 है और 10 बड़ा है 7 से।
Less than (<):
इस operator का use एक value को दूसरी value से compare करने में होता है। अगर पहली value दूसरी value से छोटी है, तो ये operator true return करता है।
जैसे की int b = 5; boolean result = (b < 9); में, result true होगा क्यूंकि b की वैल्यू 5 है और 5 छोटा है 9 से।
Greater than or Equal to (>=):
इस operator का use एक value को दूसरी value से compare करने में होता है। अगर पहली value दूसरी वैल्यू से बड़ी या बराबर है, तो ये operator true return करता है।
जैसे की int c = 7; boolean result = (c >= 7); में, result true होगा क्यूंकि c की value 7 है और 7 बड़ी या बराबर है 7 से।
Less than or Equal to (<=):
इस operator का use एक value को दूसरी value से compare करने में होता है। अगर पहली value दूसरी value से छोटी या बराबर है, तो ये operator true return करता है।
जैसे की int d = 3; boolean result = (d <= 4); में, result true होगा क्यूंकि d की value 3 है, और 3 छोटी या बराबर है 4 से।
Logical Java Operators (Tarkik Operators):
Java में “Logical Operators” वो special symbols होते हैं जो conditions को evaluate करने और multiple conditions को combine करने में मदद करते हैं। आइये, इन operators को डिटेल में समझते हैं:
Logical AND (&&):
Logical AND operator का use तब होता है जब आपको दो या उससे ज़्यादा conditions को चेक करना है और सारी conditions true हो तो ओवरआल expression true होता है।
जैसे की int x = 5; int y = 10; boolean result = (x > 3 && y < 15); में, result true होगा क्यूंकि दोनों conditions true हैं।
Logical OR (||):
Logical OR operator का use तब होता है जब आपको दो या उससे ज़्यादा conditions को चेक करना है और कम से कम एक condition true हो तो overall expression true होता है।
जैसे की int a = 2; int b = 8; boolean result = (a > 5 || b < 10); में, result true होगा क्यूंकि कम से कम एक condition true है।
Logical NOT (!):
Logical NOT operator का use एक condition को रिवर्स करना होता है। यानि अगर condition true है तो NOT operator उसको false बनता है और अगर condition false है तो NOT operator उसको true बनता है।
जैसे की boolean isSunny = true; boolean result = !isSunny; में, result false होगा क्यूंकि isSunny की value true है लेकिन NOT operator ने उसे reverse किया है।
Increment/Decrement Java Operators (Badhane/Ghatane Wale Operators):
Java में “Increment” aur “Decrement” operators वो होते हैं जो variables की values को एक unit बढ़ाने या घटाने में मदद करते हैं। आइये, इन operators को डिटेल में समझते हैं:
Increment Operator in Java (++):
Increment operator (++) का use variable की value को एक unit increase करने में होता है। यानि, अगर आप किसी variable की value को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप variableName++ लिख सकते हैं।
Jaise ki:
int x = 5;
x++; // x की value अब 6 हो जाएगी
Decrement Operator in Java (–):
Decrement operator (–) का use variable की value को एक unit decrease करने में होता है। यानि, अगर आप किसी variable की value को घटना चाहते हैं, तो आप variableName– लिख सकते हैं।
Jaise ki:
int y = 8;
y–; // y की value अब 7 ho जाएगी
इन operators का use अक्सर loops में किया जाता है जब आपको किसी variable की value को बार बार change करना होता है, जैसे की काउंटिंग या iterations के लिए। इस तरीके से आप अपने प्रोग्राम्स को डायनामिक और versatile बना सकते हैं।
Bitwise Java Operators (Bitwise Operators):
Java में “Bitwise Operators” वो special symbols होते हैं जो binary representation में numbers के individual bits के साथ operations perform करने में मदद करते हैं। आइये, इन operators को डिटेल में समझते हैं:
Bitwise AND (&):
Bitwise AND operator (&) का use दो numbers के corresponding bits को AND operation करने में होता है। ये operator हर corresponding bit pair पर AND operation करता है। जैसे की:
int a = 5; // Binary: 0101
int b = 3; // Binary: 0011
int result = a & b; // Binary result: 0001 (Decimal: 1)
Bitwise OR (|):
Bitwise OR operator (|) का use दो नंबर्स के corresponding bits को OR operation करने में होता है। ये operator हर corresponding bit pair पर OR operation करता है। जैसे की:
int c = 5; // Binary: 0101
int d = 3; // Binary: 0011
int result = c | d; // Binary result: 0111 (Decimal: 7)
Bitwise XOR (^):
Bitwise XOR operator (^) का use दो नंबर्स के corresponding bits को XOR (exclusive OR) operation करने में होता है। ये operator हर corresponding bit pair पर XOR operation करता है। जैसे की:
int e = 5; // Binary: 0101
int f = 3; // Binary: 0011
int result = e ^ f; // Binary result: 0110 (Decimal: 6)
Bitwise NOT (~):
Bitwise NOT operator (~) का use एक number के सारे bits को reverse करने में होता है। यानि, 0 को 1 बना देता है और 1 को 0 बना देता है। जैसे की:
int g = 5; // Binary: 0101
int result = ~g; // Binary result: 1010 (Decimal: -6)
Left Shift (<<):
Left Shift operator (<<) का use एक नंबर के bits को left shift करने में होता है। यानि, एक नंबर के bits को left की तरफ shift कर देता है और empty bits 0 से fill हो जाते हैं। जैसे की:
int h = 5; // Binary: 0101
int result = h << 2; // Binary result: 10100 (Decimal: 20)
Right Shift (>>):
Right Shift operator (>>) का use एक number के bits को right shift करने में होता है। यानि, एक number के bits को राइट की तरफ shift कर देता है और empty bits sign bit से fill हो जाते हैं (पॉजिटिव numbers के liye 0 और नेगेटिव numbers के लिए 1). जैसे की:
int i = -8; // Binary: 11111111111111111111111111111000
int result = i >> 2; // Binary result: 11111111111111111111111111111110 (Decimal: -2)
In bitwise operators का use मोस्टली low-level programming और binary manipulation में होता है, जहाँ आपको individual bits के साथ operation perform करने की ज़रुरत होती है।
Conditional Java Operators (Ternary Operators):
Java में “Conditional Operators,” जो की ternary operators भी कहलाते हैं, वो special symbols होते हैं जो आपको एक कंडीशन की बेस पर दो अलग values में से एक value सेलेक्ट करने में मदद करते हैं। आइये, इन operators को डिटेल में समझते हैं :
Ternary Operator (? :):
Ternary operator का use एक condition की value को evaluate करके दो अलग values में से एक वैल्यू को choose करने में होता है। इस operator का structure यह होता है :
condition ? value1 : value2
अगर condition true है, तो value1 choose होता है, और अगर condition false है, तो value2 choose होता है. जैसे की:
int x = 10;
int y = 20;
int result = (x > y) ? x : y; // Agar x > y, to result x hoga, nahi to result y hoga

Welcome to HindiTutorials, your go-to platform for learning and mastering concepts in Hindi! Our mission is to make education accessible and simple for everyone by providing high-quality tutorials on programming, technology, and various other topics.