PHP Parameterized Functions Best Tutorial 2025

PHP Parameterized Functions वे फंक्शन होते हैं, जिनमें arguments (पैरामीटर) पास किए जाते हैं। पैरामीटर का उपयोग फंक्शन में dynamic input प्रदान करने के लिए किया जाता है। इससे एक ही Functions अलग-अलग values पर काम कर सकता है।

What Is PHP Function Parameters?

Parameter वह variable होता है, जो फंक्शन को कॉल करते समय value पास करने के लिए उपयोग किया जाता है। ये value फंक्शन के अंदर प्रोसेस की जाती है।

PHP Parameterized Function का Syntax

<?php
  function functionName($parameter1, $parameter2, ...) {
      // कोड या प्रक्रिया
  }
?>
PHP
  • functionName: फंक्शन का नाम।
  • $parameter1, $parameter2: पैरामीटर जो फंक्शन को इनपुट प्रदान करते हैं।

PHP Parameterized Function का Example:

Single Parameter के साथ Function:

<?php
  function greet($name) {
      echo "Hello, $name!";
  }
  
  greet("Vikas"); // Output: Hello, Vikas!
  greet("Aarush"); // Output: Hello, Aarush!
?>
PHP

Multiple Parameters के साथ Function:

<?php
  function addNumbers($a, $b) {
      echo "दो संख्याओं का जोड़: " . ($a + $b) . "<br>";
  }
  
  addNumbers(10, 20); // Output: Addition Is: 30
  addNumbers(5, 15);  // Output: Addition Is: 20
?>
PHP

Default Parameters के साथ Function:

यदि कोई value पैरामीटर में पास नहीं की जाती है, तो default value का उपयोग किया जाता है।

<?php
  function greet($name = "World") {
      echo "Hello, $name!<br>";
  }
  
  greet();           // Output: Hello, World!
  greet("Vikas");      // Output: Hello, Vikas!
?>
PHP

Php Parameterized Functions के फायदे:

  • Dynamic Behavior: Parameters के उपयोग से फंक्शन को dynamic बनाया जा सकता है।
  • Code Reusability: एक ही फंक्शन को अलग-अलग values के लिए बार-बार उपयोग किया जा सकता है।
  • Flexibility: Functions को अधिक flexible बनाया जा सकता है।
  • Efficiency: Parameters के साथ फंक्शन बनाना कोड को efficient बनाता है।

Conclusion:

PHP Parameterized Functions कोड को अधिक dynamic, flexible और reusable बनाते हैं। इनका उपयोग डेटा प्रोसेसिंग, calculations, और dynamic responses के लिए किया जाता है। पैरामीटर वाले फंक्शन प्रोग्रामिंग को modular और structured बनाने में मदद करते हैं।

error: Content is protected!! You are not allowed to copy.